दिल्ली की आज की सबसे बड़ी खबर

1. मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत

 दिल्ली में मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई । कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बचने का मौका नहीं मिला । हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गए हैं।

2. सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन में कई सुरक्षा खामियां थी । रिपोर्ट के अनुसार बेसमेंट और निकास व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन अब पूरी दिल्ली में ऐसे होटल और व्यवसायिक इमारतों की जांच करने की तैयारी मे है।

3. दिल्ली – एनसीआर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने दिल्ली – एनसीआर की लिए येलो अर्लट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं, गरज – चमक और बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

4. प्रदूषण कम करने के लिए ₹ 5,041 करोड़ की योजना मंजूर 

केंद्र सरकार ने दिल्ली – एनसीआर में पुराने ट्रकों ओर बसो को हटाकर स्वच्छ और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 5,041 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना है।

5. दिल्ली – रेवाड़ी डीएमयू ट्रेन अब रींगस तक चलेगी 

रेलवे ने घोषणा की है कि दिल्ली – रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन 6 जून से रींगस जंक्शन तक संचालित होगी। इससे खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

6. दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी 

दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बेहतर सेवाओं और समय की बचत के कारण लोग निजी वाहनों की बजाए मेट्रो को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे सड़को पर ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक कम हुआ है।

7. ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया है। हेलमेट, सीटबेल्ट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सड़क घटनाओं में कमी लाना है।

8. मानसून से पहले नालो की सफाई तेज 

संभावित बारिश को देखते हुए नगर निगम ने नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि इस बार जल भराव की समस्या को कम करने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

9. बाजारों में बड़ी खरीदारी 

शादी ओर त्योहारो के मौसम को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख बाजारो में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। कपड़े, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे व्यापारियों ने उत्साह देखा जा रहा है।

10. दिल्ली में पेयजल आपूर्ति सुधारने की तैयारी 

गर्मी में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली जा बोर्ड ने कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार पानी की कमी वाले इलाकों में अतिरिक्त टैंकर भेजे जा रहे हैं और पाइपलाइन नेटवर्क की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here