आज की बड़ी सनसनीखेज खबरें
1. देश में कमजोर मानसून का खतरा
भारत मौसम विभाग (IMD) ne चेतावनी दी है की इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। अनुमान है कि बारिश औसत से लगभग 10% कम हो सकती है। इसकी बड़ी वजह एल- नीनो (El nino) मौसम प्रणाली को माना जा रहा है। अगर बारिश कम हुई तो खेती, पानी की उपलब्धता और खाने पीने की चीज़ों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। कई राज्यों में पहले से ही गर्मी और पानी की कमी की चिंता बढ़ गई है।
2. जून में बढ़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों में जून महीने के दौरान तेज हीटवेव की चेतावनी दी है। उतर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और उड़ीसा जैसे राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सरकार ने अस्पतालों को हीटस्ट्रोक से निपटने के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया है । लोगों को दोपहर में बाहर कम निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।
3. NEET पेपर लीक मामला फिर चर्चा में
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET ko leker विवाद अभी भी जारी है। पेपर लीक मामले की जाँच चल रही है और कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आधारित परीक्षा कराने की मांग पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया । NTA ने कहा है कि 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत की गई है
4. अर्थव्यवस्था की रफ्तार थोड़ी धीमी
विशेषज्ञों के अनुसार भारत की GDP वृद्धि दर पिछले तिमाही के मुकाबले कुछ कम रह सकती है। हालांकि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है, लेकिन वैश्विक मांग में कमी और उद्योगों की धीमी गति का असर दिखाई दे रहा है। फिर भी कृषि और सेवा क्षेत्र से अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने की उम्मीद है।
5. आज से बदले कई नियम
1 जून से कई वित्तीय और बैंकिंग नियम बदल गई है। UPI भुगतान सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। PAN से जुड़े कुछ नए नियम लागू हुए हैं। ATM शुल्क और LPG कीमतो से भी बदलाव की संभावना जताई गई है। इन नियमों का असर आम लोगों , बैंक ग्राहकों और डिजिट भुगतान करने वालों पर पड़ सकता है।
6. खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर
फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। 2026 FIFA विश्व कप के प्रसारण अधिकार भारत में Zee Entertainment को मिल गए है। अब भारतीय दर्शक अगले विश्व कप का सीधा प्रसारण आसानी से देख सकेंगे। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा।
7, मनोरंजन जगत में बड़ी हलचल
इस हफ्ते कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्मों OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। madhuri dixit ki नईं सीरीज maa behen और karishma kapoor की क्राइम थ्रिलर brown सबसे ज्यादा चर्चा में है। दर्शकों के बीच इन रिलीज को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
8. क्रिकेट में नया सुपरस्टार चर्चा में
सिर्फ 15 साल के युवा बल्लेबाज vaibhav sooryavanshi ने IPL में शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींच किया है। राजस्थान रॉयल्स के कोच kumar sangakkara ने कहा है कि वैभव जल्द भारतीय टीम के लिये खेल सकते हैं । क्रिकेट फेस उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार मान रहे है।











