भारत में बढ़ती साइबर ठगी: लोगों के लिए नईं चुनौती 

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसके साथ की साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के बड़े मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। यह मुद्दा आज एक सनसनी खेस खबर बन चुका है।

1. फर्जी कॉल और मैसेज से ठगी 

साइबर अपराधी लोगों को बैंक अधिकार, पुलिस या सरकारी कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं। वे लोगों से OTP,  ATM नंबर ओर बैंक डिटेल मांगते हैं। जानकारी मिलते ही खाते से पैसे निकल लिए जाते हैं।

2. सोशल मीडिया अकाउंट हैक 

आजकल फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प अकाउंट हैक करने के मामले बढ़ गए हैं। हैकर्स लोगो को दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसों की मांग करता हैं। कई लोग भावनाओं में आकर पैसे भेज देते हैं।

3. फर्जी नौकरी और लोन ऑफर 

ऑनलाइन नौकरी और आसान लोन देने के नाम पर भी ठगी हो रहीं है। लोगों से पहले रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती है और बाद में संपर्क बंद कर दिया जाता है बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाता है।

4. QR code स्कैम 

साइबर अपराध QR code भेजकर लोगों को स्कैन करने के लिए कहते हैं। लोग सोचते हैं कि उन्हें पैसे मिलेंगे, लेकिन उनके खाते से पैसे कट जाते हैं। यह तरीका तेजी से फैल रहा है ।

5. पुलिस और सरकार की कार्यवाही 

सरकार और साइबर पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है । कई गैंग पकड़े गये हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। फिर भी अपराधी नए – नए तरीके खोज रहे हैं।

6. बैंक फ्रोड के बढ़ते मामले 

ठग बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते हैं और KYC अपडेट करने के नाम पर बैंक जानकारी मांगते हैं। जानकारी मिलते ही खाते से लाखों रुपए गायब हो जाते हैं।

7. whatsapp OTP scam 

हैकर्स OTP लेकर लोगों के whatsapp अकाउंट को अपने कब्जे में कर लेते हैं और उनके जानने वालों से पैसों की मांग करते हैं।

8. फर्जी काउंटोमर केयर नंबर 

google पर नकली हेल्पलाइन नंबर डाल दिए जाते हैं लोग मदद के लिए कॉल करते हैं और अपनी निजी जानकारी साझा कर देते हैं।

9. ऑनलाइन शॉपिंग फ्रोड 

सस्ते सामान और भारी डिस्काउंट का लालच देकर लोगों से पैसे ठगे जाते हैं भुगतान के बाद समान कभी नहीं पहुंचता।

लोगों के बढ़ रहा डर 

इन घटनाओं के कारण आम लोगों में डर का माहौल बन गया है। कई लोग अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से डरने लगे हैं। बुजुर्ग ओर कम पढ़े लिखे लोग सबसे ज्यादा शिकार बन रहे हैं क्योंकि उन्हें तकनीक की पूरी जानकारी नहीं होती।

कैसे बचे साइबर ठगी से? 

• किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या बैंकडिटेल ना दे।

• फर्जी लिंक ओर मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

• सोशल मीडिया अकांउट में मजबूत पासवर्ड रखें।

• केवल भरोसेमंद वेबसाइट और ऐप का उपयोग करें।

• किसी भी संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here