भारत में बढ़ती डिजिटल शिक्षा का प्रभाव
पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल शिक्षा तेज़ी से विकसित हुई है। कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का चलन इतना बढ़ गया कि आज स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी तकनीक का अधिक उपयोग कर रहे हैं। डिजिटल शिक्षा ने छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
1. ऑनलाइन पढ़ाई हुई आसान
अब छात्र घर बैठे मोबाइल , लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से पढ़ाई कर सकते हैं। पहले जहां छात्रों को दूर- दराज के शहरों में कोचिंग के लिए जाना पड़ता था, वहीं अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वे आसानी से पढ़ाई कर पा रहे हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
2. ग्रामीण क्षेत्रों को मिला फायदा
डिजिटल शिक्षा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण इलाकों के छात्रों को मिला हे । गांवो में अच्छे शिक्षकों की कमी रहती थी, लेकिन अब इंटरनेट के माध्यम से बड़े शहरों के शिक्षक भी छात्रों तक पहुंच रहे हैं। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है।
3. तकनीक से बड़ी सीखने की क्षमता
वीडियो लेक्चर, एनिमेशन और लाइव क्लास जैसी सुविधाओं ने पढ़ाई को अधिक रोचक बना दिया है। छात्र अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रैक्टिकल तरीके से भी चीज़ें समझ पा रहे हैं। इससे उनकी सीखने की क्षमता में सुधार हुआ है।
4. चुनौतियां भी है मौजूद
हालांकि डिजिटल शिक्षा के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं। कई गरीब परिवारों के पास स्मार्टफोन और अच्छा इंटरनेट उपलब्त नहीं है। इसके अलावा लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बच्चों की आंखों और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
5. सरकार की नईं पहल
सरकार भी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजना चला रही हैं। ” डिजिटल इंडिया” अभियान के तहत स्कूलो में स्मार्ट क्लास और ऑनलाइन सामग्री उपलब्त कराई जा रही है। इसके अलावा कई सरकारी एप और पोर्टल छात्रों की मदद कर रहे हैं।
6. भविष्य में और बढ़ेगा उपयोग
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा और अधिक मजबूत होगी। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और नईं तकनीक के आने से पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। इससे छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिल पाएगी।
7. छात्रों ने बढ़ा आत्मविशास
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से छात्र अब नईं – नईं स्किल्स सीख रहे हैं। ऑनलाइन प्रेजेंटेशन, वर्चुअल क्लासरूम ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद की है। वे अब तकनीक का बेहतर उपयोग करना सीख रहे हैं।
8. शिक्षकों के लिए भी हुआ आसान
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से शिक्षक अब स्मार्ट तरीके से पढ़ा पा रहे हैं। नोट्स, रिकॉर्डेड वीडियो और डिजिटल टेस्ट के जरिए पढ़ाई को अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इससे शिक्षकों का समय भी बच रहा हैं ।
9. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद
डिजिटल शिक्षा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़ा फायदा दिया है। अब छात्र घर बैठे लाइव क्लास, टेस्ट सीरीज और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल का उपयोग कर सकते हैं। इससे तैयारी पहले से अधिक आसान हो गई है।
10. इंटरनेट की बढ़ती जरूरत
डिजिटल शिक्षा के बढ़ने के साथ इंटरनेट कीआवश्यकता भी तेजी से बढ़ी है। कई क्षेत्रों में अभी भी नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंटरनेट सुविधा के बिना डिजिटल शिक्षा का पूरा लाभ नहीं मिल सकता ।





